Maharajganj

लोकसभा चुनाव के पूर्व 2500 विभिन्न दलो के नेताओं ने भाजपा में जताया विश्वास,भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर बोले पार्टी की मजबूती को देंगे धार

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया है। कांग्रेस, सपा और बसपा से चुनाव लड़ चुके नेताओं समेत 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया है।महराजगंज की पनियरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित ब्रह्मलीन महंत श्री अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित विधानसभा मिलन समारोह में विभिन्न दलों को छोड़कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार के कार्यशैली , नीतियों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए सभी सदस्यों का बृहस्पतिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है, सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ आप सभी क्षेत्र के विकास एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अन्य दलों से जुड़े जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य,सभासद, नगरसेवक,क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, कोटेदार और क्षेत्रीय नेता आदि शामिल किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा कर भाजपा में शामिल हुए हैं। अन्य दलों से आए नेता और उनके समर्थक स्वेच्छा से साथ जुड़े है।  इस दौरान शर्मिला देवी, अर्चना सिंह, अनिल राजभर, राजू पाल,  राजेश गुप्ता,जलालुद्दीन, रमजान, संजय निषाद, अख्तर अंसारी ,नूर आलम ,अजय कुमार सिंह, रामनिवास सिंह ,रामाश्रय चौधरी, सुग्रीव चौधरी ,अरुण कुमार सिंह, जवाहरलाल जायसवाल, बंटी पटेल, तबारक अली, दिनेश जायसवाल ,संजय जयसवाल, जाकिर हुसैन, दीनानाथ प्रसाद, सत्य प्रकाश यादव ,अरविंद प्रसाद, प्रमोद यादव ,श्याम बदन यादव, रामवृक्ष यादव, चंद्रमौली त्रिपाठी ,रामराज चौधरी, गुड्डू चौधरी, घुराहू राजभर, संतोष पासवान ,गोधन पासवान ,शैलेंद्र सिंह, राकेश, दिलीप साहनी, सुशील कनौजिया, अजय निषाद, चंद्रकेश ,श्याम सुंदर , शिवम राय, विकास यादव, प्रमोद गौड़ ,दिलीप कुमार, रोहित कुमार, दुर्गेश साहनी , राहुल सैनी, परमात्मा भारती, अच्छे लाल जायसवाल ,चंद्रभान सिंह, गिरधारी प्रसाद, बृजेंद्र सिंह, बलिराम पासवान, महेश साहनी, मुन्ना कनौजिया, केशव गुप्ता, राजेंद्र सोनी, उदयभान चौधरी, इंद्रभान भारती, राधेश्याम सिंहत तथा राजेश निषाद सहित पच्चीस सौ लोगो ने भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल